1. भारत का वह विरासत होटल जिसे लगातार तीसरे वर्ष प्रतिष्ठित 'वर्ल्ड्स बेस्ट हैरीटेज होटल अवार्ड' से सम्मानित किया गया -
उत्तर: राज पैलेस (जयपुर)
2. वह फ़ुटबाल पुरुष एवं महिला खिलाडी जिन्हें विश्व फ़ुटबाल महासंघ (FIFA) का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबाल पुरुष एवं महिला खिलाडी का सम्मान-2009 प्राप्त हुआ -
उत्तर: लियोनिल मैसी (पुरुष), मार्ता (महिला)
3. वह भारतीय जिसे दिसंबर 2009 में विश्व मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल का महासचिव नियुक्त किया है -
उत्तर: सलिल शेट्टी
4. वह टाइटल जो मिस इंडिया वर्ल्ड 2009 पूजा चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्राप्त किया
उत्तर: ब्यूटी विद ए पर्पज
5. वह वर्ष जिसमें पहला प्रवासी भारतीय फिल्म महोत्सव नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है -
उत्तर: 2010 ई.
6. वह स्थान जहाँ पर्यावरण संरक्षण की ओर विश्व का ध्यान आकर्षित करने के लिये नेपाल के मंत्रिमंडल ने दिसंबर 2009 में अपनी बैठक आयोजित की -
उत्तर: माउंट एवरेस्ट का आधार शिविर
7. वह स्थान जहाँ जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र संघ का सम्मलेन कोप-15(COP-15) दिसंबर 2009 में आयोजित किया गया -
उत्तर: कोपेनहेगन
8. वह देश जिसकी हॉकी टीम ने रिकॉर्ड दसवीं बार पुरुषों की फील्ड हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी जीत ली -
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया
9. वह देश जिसके पहलवानों ने दिसंबर 2009 में आयोजित राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप की पुरुष फ्री स्टाइल स्पर्धा में सभी सातों स्वर्ण पदक जीत लिये -
उत्तर: भारत
10. वह देश जहाँ विश्व की सर्वाधिक गति की रेलगाड़ी का परिचालन दिसंबर 2009 में प्रारंभ हुआ -
उत्तर: चीन
छूटे हुए गाँव
-
बचपन में जाता हूँ तो सबसे पहले गाँव याद आता है . जिसके स्कूल में मैं पहले
दो दर्ज़ा पढ़ा . जहाँ मास्टर जी 20 तक पहाड़े, 100 तक गिनती और किताब में लिखी
कविता...
2 weeks ago
